लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
भर्तियों में लेटलतीफी से प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी
प्रयागराज। भर्तियों में लेटलतीफी से प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी है। शुक्रवार को छात्र नेता पंकज पांडेय के नेतृत्व में सलोरी में हुई छात्र पंचायत में प्रतियोगियों ने कहा कि रेलवे 2018 की टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक नियुक्ति नहीं मिली, एसएससी जीटी 2018 के छात्रों को भी नियुक्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, एनटीपीसी, ग्रुप-डी की भर्ती अभी तक पूरी नहीं हो सकी। यूपीएसआई भर्ती प्रक्रिया में धांधली की शिकायत के बावजूद कुछ नहीं हुआ। छात्रों ने मांग की कि सभी भर्ती परीक्षा में अधिकतम आयुसीमा तीन वर्ष बढ़ाई जाए, सभी भर्ती परीक्षाएं कैलेंडर के अनुरूप निर्धारित समय में कराई जाएं और पीईटी की मान्यता पांच वर्ष या इससे अधिक की जाए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें