Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

वीडीओ के 2500 पदों पर जल्द करें भर्ती :उपमुख्यमंत्री

 लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग में ग्राम्य विकास अधिकारियों (वीडीओ) के खाली पड़े 2500 पदों को भरने की प्रभावी कार्यवाही शुरू की जाए। उन्होंने बताया है कि खंड विकास अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी करा दी गई है। जल्द ही विभाग को 100 से अधिक खंड विकास अधिकारी मिल जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि ग्राम विकास अधिकारी के करीब 2500 पदों पर भर्ती की जानी है। इसकी नियमावली से संबंधित प्रक्रिया चल रही है। उप मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि विभाग में होने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियमों का अक्षरश: पालन किया जाना सुनिश्चित की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news