Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पीसीएस पर्चा लीक के सच पर पर्दा डाल रही सरकार, प्रदर्शन और तोडफ़ोड़

पीसीएस पर्चा लीक के सच पर पर्दा डाल रही सरकार, प्रदर्शन और तोडफ़ोड़
लखनऊ। पीसीएस प्री परीक्षा का पेपर लीक होने पर लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने सरकार पर पर्दा डालने का आरोप लगाया और आयोग अध्यक्ष और सचिव से त्यागपत्र देने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि पर्चा लीक मामले में लोक सेवा आयोग को क्लीनचिट दे कर सरकार पीठ ठोंकने की कोशिश में है।

पाठक का कहना है कि सरकार खुद कह रही है कि जांच जारी है, तो यह कैसे तय हो गया कि आयोग के किसी कर्मचारी या अधिकारी का इसमें हाथ नहीं है। अखिलेश सरकार के रवैये से एक बार फिर से प्रश्न खड़े हो रहे हैं। पुलिस भर्ती घोटाले के बाद पीसीएस परीक्षा में पर्चा लीक होने से प्रतिभावान युवा भविष्य को लेकर सशंकित हैं।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ कि पर्चा लीक है तब भी उच्च पदस्थ लोग असमंजस की स्थिति बनाए रखे थे। अधिकारियों के विरोधाभासी बयान सरकार की पोल खोलते हैं। आयोग के अध्यक्ष-सचिव इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें अविलंब बर्खास्त किया जाए। सरकर से करोड़ों युवाओं को विश्वास उठता जा रहा है।कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि प्रवेश परीक्षाओं की सुचिता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। आयोग द्वारा गत दो अप्रैल के बाद की सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआइ से कराई जाएं।

 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news