Breaking Posts

Top Post Ad

होली पर वेतन को लेकर आंदोलन की भरी हुंकार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राज्य कर्मचारी समिति ने होली के पर्व पर वेतन न मिलने के विरोध में आवाज उठाई है। रविवार को समिति की बैठक में रोष जताया गया। चेताया गया कि अगर 21 मार्च तक वेतन जारी नहीं हुआ।
तब सभी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी मांग पत्र सौंपा है।1होली का पर्व नजदीक है। ऐसे में कर्मचारियों को वेतन न मिलने की टीस खल रही है।
लिहाजा खुशियों के रंग में आर्थिक कमजोरी रोड़ा न बने। इसके लिए कर्मचारियों ने मांग बुलंद करना शुरू कर दी है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष सावन सक्सेना ने कहा कि त्योहार करीब है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। त्योहार को ध्यान में रखते हुए वेतन जारी किया जाए। ताकि कर्मचारियों की खुशियां धनाभाव में फीकी न पड़ें। चेताया कि यदि सोमवार को वेतन नहीं मिला तो सभी कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल कर जाने को विवश होंगे। राजकुमार, मुनेंद्र कुमार, अश्वनी सक्सेना, नेमचंद, राकेश कुमार, केके जोशी, सुभाष शंकर, कुदेशिया, कुलदीप कश्यप आदि रहे। वहीं बिनावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने भी फरवरी माह का वेतन जारी करने की मांग उठाई है। अधिकारी और बाबुओं पर टालमोटल का आरोप लगाया है। डीएम, सीएमओ को संबोधित मांग पत्र भी सौंपा गया है।
null
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook