Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अधिवक्ता पैनल पर बेसिक शिक्षा परिषद सचिव तलब

अधिवक्ता पैनल में मनमानी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को सात अक्टूबर को पत्रवली के साथ तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि पांच साल का अनुभव रखने वाले पैनल अधिवक्ता की
योग्यता के क्या मापदंड है और अधिवक्ताओं की योग्यता का आंकलन कैसे किया गया।
यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण टंडन तथा न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल की खंडपीठ ने अधिवक्ता घनश्याम मौर्य की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि शासनादेश के विपरीत मनमाने तौर पर परिषद के सरकारी वकीलों की नियुक्ति की गई है। इलाहाबाद में 57 व लखनऊ पीठ में 16 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। कोर्ट ने पूछा है कि जब अनुभव व योग्यता आधार है तो वकीलों की योग्यता का कैसे पता लगाया गया या मनमाने तौर पर चहेतों की नियुक्ति कर ली गई।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news