Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

1 लाख 70 हजार शिक्षामित्रों का राजधानी में आज से शुरू होगा सत्याग्रह आंदोलन, धारा 144 लागू

लखनऊ.सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्र सोमवार से लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। शिक्षामित्रों का दावा है कि पूरे प्रदेश से करीब 1 लाख 70 हजार की संख्या में शिक्षामित्र लखनऊ पहुंचेंगे।
21 अगस्त से लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में सत्याग्रह आंदोलन शुरू होगा। रविवार शाम को जिले भर के शिक्षामित्र लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ में धारा 144 लगी दी है। आगे पढ़‍िए राजधानी में तैनात क‍िए गए भारी पुल‍िस फोर्स...
-शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी में धारा-144 लागू कर दिया है। वहीं, बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
-शिक्षामित्रों के लखनऊ में एंट्री पर रोक लगाते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से हड़ताल शुरू हो जाएगी।
-बताया जाता है क‍ि अध्यादेश संशोधन कर सहायक अध्यापक बनाने की मांग को लेकर यह आंदोलन होगा। प्रकिया पूरी होने तक समान कार्य का समान वेतन की मांग शिक्षामित्र कर रहे हैं।
-शिक्षामित्रों के सभी संगठनों का सामूहिक आंदोलन रविवार रात और सोमवार सुबह पहुंचेगा। प्रदेश भर से ट्रेनों और बसों से लखनऊ पहुंच रहे शिक्षामित्रों को रोकने के प्रदेश भर पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है।
-सोमवार को विधानसभा के सामने बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की सूचना को लेकर सुरक्षा के इंतजाम बड़ा दिए गए हैं।

इन नारों के साथ श‍िक्षाम‍ित्र देंगे धरना
-'अभी नहीं तो कभी नहीं' नारे के साथ श‍िक्षाम‍ित्र लक्ष्मण मेला पार्क में अनिश्चितकाल के लिए धरना देने का एलान क‍िया है। उनका कहना है क‍ि जब तक मांग पूरी हो जाती है तब तक लखनऊ से वापस नहीं होना है।
-वहीं, अमरोहा जिले में शनिवार को शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा आंदोलन के तीसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम खून से चिट्ठी लिखी थी। इसके अलावा कटोरा लेकर सड़क उतरकर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर भीख मांगे थे। इससे पूर्व सुबह के समय शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी कर गेट पर धरना दिया था।
-सोमवार से शिक्षामित्र लखनऊ मुख्यालय पर धरना देंगे। इसके लिए शिक्षामित्र रविवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं।
-बता दें, समायोजन निरस्त होने के बाद प्रदेश सरकार से मांग पूरी न करने पर तीसरे दिन शिक्षामित्रों का आंदोलन उग्र हो गया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले जिलाध्यक्ष योगेश भड़ाना ने कहा कि शिक्षामित्र पिछले 16 सालों से सेवा दे रहे हैं। अधिक उम्र होने के कारण उनके सामने रोजगार का कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसी दशा में उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news