ALLAHABAD: सूबे में परिषदीय स्कूलों में सहायक
अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी
स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर होगी।
शासन की ओर से भर्ती की लिखित परीक्षा को
लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सहायक अध्यापक भर्ती
परीक्षा जिलाधिकारी द्वारा नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपादित
होगी। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट दो
घंटे पूर्व केन्द्र व्यवस्थापक को अनिवार्यत: उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
गए हैं।
प्रश्नपत्र खुलने के दौरान रिकार्डिग
सहायक अध्यापक के पदों पर सूबे में पहली बार होने वाली लिखित परीक्षा
में पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की गई है। परीक्षा
के दौरान प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्र पर जिलाधिकारी द्वारा नामित
मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा दो कक्ष निरीक्षकों
एवं पर्यवेक्षक के सामने खोला जाएगा तथा वीडियोग्राफी रिकार्डिग भी की
जाएगी। परीक्षा के बाद जिले के डीआईओएस द्वारा जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी
जाएगी। परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पूर्व प्रवेश पत्र के साथ
अभ्यर्थियों के स्कैन किए हुए फोटोयुक्त उपस्थिति पत्रक केन्द्र व्यवस्थापक
को प्राप्त कराए जाएंगे। परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा कई बार
वांछित प्रविष्टियों को रिक्त छोड़े जाने के मामले भी प्रकाश में आए हैं।
इसे देखते हुए परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों का उत्तरदायित्व
होगा कि अभ्यर्थियों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं में अंकित संपूर्ण विवरण का
मिलान कर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें.
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें