दैनिक जागरण में पिछले साल सात जून को चुनाव ‘कार्मिकों के भुगतान राशि
में घालमेल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। हंिदूू युवा वाहिनी के एक
कार्यकर्ता ने इस खबर की कटिंग लगाते हुए आइजीआरएस पोर्टल (समन्वित शिकायत
निवारण प्रणाली) पर शिकायत कर दी।
इस पोर्टल पर सीधे मुख्यमंत्री की नजर
होती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इसे संज्ञान में
लेकर पूरे सूबे में चुनाव ड्यूटी से संबंधित भुगतान की जांच का निर्देश
दिया है। साथ ही बनारस प्रकरण में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की
है। इससे प्रशासनिक महकमे में भूचाल आ गया है। बुलेट ट्रेन सरीखे पत्र
दौड़ने लगे हैं।
वाराणसी में विधानसभा 2012, लोस चुनाव 2014 व रोहनिया विस उपचुनाव में
तैनात कार्मिकों के भुगतान के लिए 15 लाख रुपये से अधिक राशि मिली थी।
भुगतान किसको किया गया और कितनी राशि अवशेष है, इसका कहीं बिल-वाउचर नहीं
है। मजेदार बात रही कि आयोग के संज्ञान में आने से पूर्व यहां इस मामले को
लेकर टालमटोल ही किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से इस बारे में
लिखा-पढ़ी शुरू होने पर अब प्रशासनिक महकमा जाग चुका है। इस क्रम में
मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी गठित हुई है। सीडीओ
सुनील वर्मा ने डीडीओ व कैशियर से इस बारे में जवाब मांगा
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें