इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा में भाषा के
प्रश्न पत्र हिंदी में भी बनाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। न्यायिक
सेवा समानता संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन हाईकोर्ट के अंबेडकर चौराहे पर
दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
प्रतियोगियों ने
अल्टीमेटम दिया है कि इस मामले का निपटारा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
1प्रतियोगी मांग कर हैं कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की मुख्य परीक्षा में
भाषा का प्रश्न पत्र हिंदी में भी बनाया जाए। अभी तक यह अंग्रेजी में ही
बन रहा है, जिससे हंिदूी भाषी छात्र छात्रओं को बेहद कम अंक मिल पाते हैं
और शैक्षणिक रूप से पूरी दक्षता होने के बावजूद अंग्रेजी भाषी छात्रों के
आगे उन्हें बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है।
इस परीक्षा में दिए जाने वाले चार अवसरों की बाध्यता भी खत्म करने की मांग
शामिल है। संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंबेडकर चौराहे
पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। रामकरन निर्मल, रजनी मद्देशिया, आशीष
पटेल, गजेंद्र सिंह यादव सहित काफी संख्या में अन्य छात्र छात्रएं शामिल
रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें