इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के
लिए आवेदन करने वाले एक लाख से अधिक आवेदकों के सपनों पर तलवार लटकी नजर आ
रही है।
इसके लिए लिखित परीक्षा 12 मार्च को प्रस्तावित है लेकिन शिक्षक
पात्रता परीक्षा (टीईटी) के कुछ प्रश्नों को लेकर मामला हाईकोर्ट में होने
के कारण यह परीक्षा तय समय पर होने की संभावना कम है। हालांकि परीक्षा
नियामक प्राधिकारी कार्यालय सहायक अध्यापक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की
तैयारी में जुटा हुआ है।
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए पूरे प्रदेश से एक
लाख 24 हजार 938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। सरकार ने इस लिखित भर्ती
परीक्षा शहर के राजकीय और अशासकीय विद्यालयों को ही केंद्र बनाने का आदेश
दिया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी हो
चुकी है। सोमवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने केंद्रों की
सॉफ्ट कापी एनआईसी लखनऊ को भेज दी, ताकि प्रवेश पत्र तैयार करने का काम
शुरू हो सके। केंद्रों की ऑनलाइन सूची एनआईसी को पहले भेजी जा चुकी है। 12
मार्च को परीक्षा प्रस्तावित है सो इसके सप्ताहभर पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड
करने की प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन यह परीक्षा तय समय पर होगी, इसके लेकर
अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है।
ऐसा इसलिए कि टीईटी के कुछ
प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर अभी
सुनवाई चल रही है। ऐसे में भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी चिंतित हैं कि यह
तय समय पर हो सकेगी या नहीं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता
सिंह का कहना है कि भर्ती परीक्षा की तैयारी तय तिथि के मुताबिक हो रही है।
न्यायालय से जो भी फैसला होगा, उस पर आगे शासन निर्णय लेगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें