इलाहाबाद : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवक्ता चयन के लिए ढाई
साल से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उप्र लोकसेवा
आयोग ने 12 मई, 2015 को स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार
की
तारीखें घोषित कर दी हैं। प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के अभ्यर्थियों के
साक्षात्कार आठ मार्च को और प्रवक्ता
गणित के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 12 मार्च को
होंगे।1आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग के अधीन
प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्क्रीनिंग परीक्षा-2009 जिसे
आयोग ने 12 मई 2015 को आयोजित कराया था, इसके साक्षात्कार मार्च महीने में
तय किए हैं। नागरिक शास्त्र विषय के प्रवक्ता चयन के लिए साक्षात्कार आठ
मार्च और गणित के प्रवक्ता चयन के लिए साक्षात्कार 12 मार्च को आयोग परिसर
में होंगे। नागरिक शास्त्र विषय संबंधित 60 अभ्यर्थियों और गणित विषय
संबंधित 43 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है। इन
सभी को उनके निजी पते पर आवेदन पत्र, साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र समेत
अन्य दस्तावेज भेजे गए हैं। जिन्हें पूरी तरह से भरकर अभ्यर्थियों को साथ
ले जाना होगा। क्षैतिज आरक्षण और सामान्य श्रेणी की सभी महिला अभ्यर्थियों
को उप्र का निवासी होने का प्रमाण पत्र पिता पक्ष की ओर से लाने को कहा गया
है। आयोग ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें