अलीगढ़ : आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी बीएसए व
एएसओ बीबी पांडेय से मिलकर शिक्षामित्रों की मानदेय की समस्या से अवगत
कराया और पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।
प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि छह माह
से बेसिक शिक्षा में कार्यरत समायोजित शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान
नहीं हुआ है। समायोजित काल के अवशेषों का छह दिन के वेतन का भुगतान शासन के
आदेशों के बाद भी नहीं किया गया है। अन्य जनपदों की तरह विकल्प के आधार पर
मूल विद्यालय में शिक्षामित्रों की वापसी नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष ने
बताया कि बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक माह की 25 तारीख
तक शिक्षामित्रों की उपस्थिति अनिवार्य रु प से भेजने के आदेश दिए थे।
लेकिन सिर्फ ब्लाक गौंडा से दिसंबर व जनवरी ही उपस्थित भेजी गई है। अन्य
ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी से जल्द उपस्थिति भेजने का अनुरोध किया है।
उपस्थिति आते ही होली के त्यौहार से पूर्व प्रत्येक दशा में मानदेय भेजने
के लिए एएओ ने आश्वासन दिया है। इस मौके पर अमित कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा,
राजवीर सिंह राघव, शिव शंकर गुप्ता आदि थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें