लखनऊ। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में एक
बेहद शर्मनाक घटना घटित हुई। यूपी के कन्नौज जिले में एक सरकारी स्कूल के
शिक्षक ने बंद कमरे में आठवीं की छात्रा से कपड़े उतारने को कहा। पीड़िता के
मुताबिक, शिक्षक ने ड्रेस की नाप लेने के लिए कपड़े उतारने को मजबूर किया।
घर पहुंचने पर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। नाराज परिजनों ने
महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी शिक्षक
को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के जलालपुर खतरी बांगेर गांव के
एक सरकारी स्कूल में सोमवार को क्लास चल रही थी। इस दौरान आठवीं क्लास में
पढ़ने वाली छात्रा को कक्षा में मौजूद शिक्षक ने बुलाया और कपड़े उतारने को
कहा। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल ड्रेस का नाप लेने के बहाने से छात्रा के
कपड़े उतरवा दिए।
घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी। नाराज
परिजनों ने महिला थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जांच करते
हुए जब क्लास के अन्य स्टूडेंट्स से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने
पीड़ित छात्रा के टीचर द्वारा कपड़े उतरवाए जाने की बात पर मुहर लगा दी।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें