लखनऊ. राजधानी में गुरुवार को हजारों बीटीसी शिक्षकों ने हजरतगंज चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूपी के जिलों से आए शिक्षक 12460 भर्ती की बहाली को लेकर चारबाग से हजरतगंज रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से उनकी झड़प हो गई।
घसीटते हुए पुलिस शिक्षकों को साथ ले गई। बता दें, बीटीसी शिक्षकों की मांग है कि सपा सरकार में निकाली गई थी भर्ती जिसको योगी सरकार बहाल करें।
भर्ती की समीक्षा पर लगी रोक...
- बता दें, अखिलेश सरकार में 15 दिसंबर 2016 को 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश आया था। जिसमें बीटीसी परीक्षा पास युवाओं ने आवेदन किया था।
- चुनाव आने की वजह से भर्तियों पर रोक लगा दी गई। चुनाव बाद भर्ती प्रक्रिया फिरसे शुरू हुई, जिसमें काउंसलिंग भी हो गई। मेरिट लिस्ट आई और चयन भी हो गया।
- अब केवल 31 मार्च को नियुक्ति पत्र मिलना बाकी था। योगी सरकार ने 23 मार्च को भर्ती की समीक्षा के नाम पर रोक लगा दी।
- तब से लेकर आज तक रोक लगी हुई है। इस दौरान 12460 में चयनित अध्यापक दर दर भटक रहे है।
भर्ती बहाली की मांग पर अड़े शिक्षक
- पिछले 17 जुलाई से लक्ष्मण मेला मैदान में शांति पूर्वक धरने पर बैठे हैं। ये 12460 शिक्षक भर्ती बहाली की मांग कर रहे हैं।
- 31 जुलाई को अनुपमा जायसवाल का एक वीडियो यूट्यूब पर लीक हुआ, जिसमें वे यह कह रही थी कि 12460 भर्ती रद्द कर सकती हैं।
- एक तरफ जहां प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। वहीं एचआरडी मिनिस्ट्री के अनुसार शिक्षा विभाग में 2.24 लाख पड़ खाली हैं।
- वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से शिक्षमित्रों के हटाने के कारण तकरीबन सवा लाख पद और खाली हो गए हैं।
- 12460 शिक्षक भर्ती जिसमें सिर्फ नियुक्ति पत्र मिलना शेष था, लटका दी गईं।
- इनकी मांग है कि 12460 शिक्षक भर्ती से तत्काल रोक हटा ली जाए उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें