इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग से पीसीएस 2015 परीक्षा में चयनित कई
अफसरों को मनमाने तरीके से उत्तीर्ण ही नहीं कराया गया, बल्कि उन्हें
मनचाही जगह तैनाती भी मिली।
ये चयनित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा
के अन्य शीर्ष नेताओं के करीबी रहे हैं। भर्तियों की जांच कर रहे सीबीआइ
अफसरों का फोकस अब इन चयनितों की ओर है। सीबीआइ ने इन पीसीएस अधिकारियों का
भी ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। उनके बैंक एकाउंट, चयन से पहले और बाद
की संपत्ति को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाए
जाने की तैयारी है।
पीसीएस 2015 में 521 अधिकारियों का चयन हुआ था। इनमें करीब एक सैकड़ा
अधिकारियों के चयन मनमाना मानते हुए सीबीआइ सभी का ब्योरा एकत्र कर रही है।
इसमें चयन में धांधली, मॉडरेशन के अंक बढ़ाकर देने, स्केलिंग में मनमानी
आदि की जांच के अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि सपा के शीर्ष नेताओं से
उनका क्या रिश्ता रहा है। उस रिश्ते का उन्हें किस तरह से लाभ दिया गया।
परीक्षा में अंतिम रूप से उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें मनचाही जगह पर
तैनाती मिली। सीबीआइ ने इन चयनितों के बैंक एकाउंट नंबर हासिल कर लिए हैं
साथ ही उनकी संपत्ति खंगाली जा रही है। सीबीआइ की कई टीमें विभिन्न जिलों
में जाकर इसका पता लगा रही हैं। आयोग के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के बाद
सीबीआइ ने जांच को तेज करते हुए ऐसे आठ-दस पीसीएस अफसरों के बारे में
अधिकांश ब्योरा जुटा लिया है। सूत्र बताते हैं कि पिछले महीने इलाहाबाद
स्थित कैंप कार्यालय में समन भेजकर बुलाए गए जिन चयनितों से पूछताछ हुई थी
उसमें दो चयनितों से पता चला था कि कई अभ्यर्थी पूर्व सीएम और सपा के अन्य
शीर्ष नेताओं के करीबी रहे हैं। सीबीआइ की टीमें मेरठ व अलीगढ़ से लेकर
फीरोजाबाद तक फैली हैं। कई चयनितों से उनके तैनाती वाले जिले में भी पूछताछ
हुई है। संदिग्धों को समन भेजने की तैयारी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
