लखनऊ: बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसिलिंग इस बार ऑफ कैंपस
ऑनलाइन होगी। इसमें अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग सेंटर तक नहीं आना होगा।
वह
घर पर इंटरनेट व कम्प्यूटर की मदद से या फिर साइबर कैफे द्वारा मनपसंद
सीटों की ऑनलाइन च्वाइस भरेंगे और उन्हें मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित
होंगी। खास बात यह कि इस बार काउंसिलिंग के बाद भी खाली रहने वाली सीटों पर
बीएड कॉलेज सीधे दाखिले कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें लॉगिन और पासवर्ड दिया
जाएगा।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय
(लविवि) ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न 16 विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार
के साथ बैठक कर उन्हें इस बार की काउंसिलिंग प्रक्रिया से अवगत करवाया।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि इस
बार रजिस्ट्रार पोर्टल बनाया गया है जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के
रजिस्ट्रार 20 मई तक अपने यहां से जुड़े कॉलेजों की सीटों और एकाउंट के
ब्योरे के साथ उनके संचालकों के मोबाइल नंबर भी देंगे। उन्होंने बताया कि
एक से पांच जून के बीच बीएड की मुख्य काउंसिलिंग और 25 से 30 जून के बीच
पूल काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। दोनों काउंसिलिंग के बाद जो सीटें
बचेंगी, उनमें दाखिले इस बार कॉलेज ही करेंगे। यह प्रक्रिया पांच जुलाई से
दस जुलाई के बीच कराने की योजना है। ऐसे विद्यार्थी जो कॉलेजों में
डायरेक्ट एडमिशन चाहते हैं उनसे कॉलेज फॉर्म भरवाएगा और इसके बाद वह ऑनलाइन
वेरीफिकेशन करेगा। ऑनलाइन वेरीफिकेशन के लिए ही लविवि इस बार कॉलेजों को
लॉगिन और पासवर्ड दे रहा है। कॉलेज देखेगा कि इन्हें पहले कोई सीट तो
आवंटित नहीं हुई है। सीधे दाखिले के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो बीएड
की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों, लेकिन मुख्य काउंसिलिंग व
पूल काउंसिलिंग में उन्हें दाखिला न मिला हो। बीएड कॉलेज वेरीफिकेशन कर इन
विद्यार्थियों को दाखिला देंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
