जागरण संवाददाता, मथुरा: शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर
जिले का शिक्षा विभाग सुर्खियों में आ गया है। यह मामला परिषदीय विद्यालयों
में सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्रों को लेकर जुड़ा है। हाईकोर्ट के
आदेशों की अनदेखी कर विभाग ने 185 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर कमी को देखते हुए प्रदेश
भर के परिषदीय स्कूलों में 12 हजार 460 शिक्षकों की भर्ती को शासन ने हरी
झंडी दी। इसके तहत मथुरा में 216 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 23 अप्रैल को
डायट पर संपन्न की गई। इससे पहले 19 अप्रैल को एक याचिका पर सुनवाई करते
हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि इस भर्ती प्रक्रिया में संबंधित जिले से बाहर
बीटीसी करने वाले अभ्यर्थी को उस जिले के लिए नियुक्ति पत्र जारी न किया
जाए। मथुरा में इस आदेश की अनदेखी करते हुए 1 मई से 185 लोगों को नियुक्ति
पत्र जारी कर दिए गए। बताया जाता है कि इनमें 19 ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने
जिले के बाहर से बीटीसी की है। इस मामले में बालाजीपुरम निवासी विनोद चौधरी
ने मुख्यमंत्री पोटर्ल पर शिकायत की है। सरकार से इस मामले की निष्पक्ष
जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
चयन समिति के अध्यक्ष और डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है
कि इस मामले में बीएसए ने चयन समिति के सामने जो आख्या प्रस्तुत की उसमें
19 लोगों को अन्य जनपदों से बताया गया है। शिकायत संज्ञान में आने पर चयन
समिति ने जांच के आदेश दिए और तीन दिन में आख्या मांगी। इसमें जो भी दोषी
होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप