शाहजहांपुर : उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक हुई, जिसमें पहली
जून से सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने जिले से तीन
हजार शिक्षामित्रों के लखनऊ जाने का लक्ष्य रखा।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संयुक्त समिति मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष
रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से
शिक्षा मित्र आंदोलित रहे हैं। उस समय प्रदेश सरकार ने पांच सचिवों की
कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी थी, जो अब तक नहीं दी गई। सरकार केंद्र सरकार व
हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रही है। इसलिए सत्याग्रह करने का
निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 मई को सभी ब्लाकों में बैठकें
होंगी। जिले से तीन हजार शिक्षामित्र को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य है।
प्रत्येक ब्लाक से दो सौ शिक्षामित्र निजी वाहनों व ट्रेन से लखनऊ
पहुंचेंगे। जिला महामंत्री रामपूत पाल ने कहा कि यह अंतिम अवसर है। 31 मई
को शिक्षामित्र की सेवा स्वत: समाप्त व एक जुलाई को पुन: प्रारंभ हो जाती
हैं। ऐसे में जून माह में शिक्षा मित्र किसी भी आंदोलन के लिए स्वतंत्र
हैं। शिक्षामित्रों ने बीएलओ ड्यूटी के बहिष्कार का भी निर्णय लिया। इस
दौरान आलोक वर्मा, बृजेश मिश्र, राजीव यादव, अवधेश यादव, सचिन मिश्र, मुकेश
पाल, रामकरन वर्मा, अरुण शुक्ला, वीना ¨सह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें