लखनऊ : धरना स्थल से विधानभवन घेरने निकले बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों को
पुलिस ने कैंट में रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर
फेंकने शुरू कर दिए। वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। अभ्यर्थियों
ने निजी वाहनों को भी नहीं बख्शा।
पुलिस ने बेकाबू अभ्यर्थियों को रोकने के
लिए लाठीचार्ज किया। स्थिति नियंत्रित करने को आंसू गैस के गोले भी फेंके।
बवाल बढ़ते देख सेना को दखल देना पड़ा। कई घंटों बाद हालात काबू में आये।
¨हसा में 24 से अधिक घायल हुए।1इको गार्डन स्थित नए धरना स्थल पर कई दिनों
से जमे बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों की मांगों पर जब सरकार ने संज्ञान नहीं लिया
तो उन्होंने मंगलवार को विधानभवन की ओर कूच कर दिया। अभ्यर्थियों को कैंट
इलाके में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस
ने घेराबंदी शुरू की तो वह भड़क गए। पथराव शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रित
करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो हालात बेकाबू हो गए।
अभ्यर्थियों ने पुलिस के साथ-साथ वाहनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया।
वहां से गुजर रही रोडवेज बस, डीजल टैंकर और स्कूल बस सहित कई वाहनों में
तोड़फोड़ कर डाली। बवाल के चलते कैंट कमांड हॉस्पिटल के आसपास का पूरा
इलाका छावनी में तब्दील हो गया। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस को कई
राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या के चलते
पुलिस बैकफुट पर बनी रही। तीन घंटे चले हंगामे पर सेना हरकत में आ गई।
आसपास का इलाका कवर किया। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।
रायबरेली रोड जाम, एंबुलेंस तक फंसी : कैंट में हंगामे के चलते पूरे इलाके
में ट्रैफिक जाम हो गया। बवाल के चलते रायबरेली रोड पर हजारों वाहन जाम में
फंस गए। कई एंबुलेंस भी जाम में घंटों तक फंसी रहीं।
क्या है मांग : बीएड-टीईटी अभ्यर्थी 2011 प्रशिक्षु शिक्षक की भर्ती
(72825) पदों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सरकार से बहाल करने की मांग
कर रहे हैं। इसे लेकर कई दिनों से धरना स्थल पर डटे हैं।लखनऊ में मंगलवार
को इको पार्क धरना स्थल से विधान भवन का घेराव करने आते बीएड टीईटी
अम्यार्थियों के हुजूम को कैंट में पुलिस ने रोका।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें