इलाहाबाद : बाल विकास एवं पोषाहार की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर 15
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके अलावा 20
कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दी गई। संगम सभागार में राज्य पोषण मिशन
की इस बैठक में लापरवाही पर डीएम सुहास एलवाई ने नाराजगी जताते हुए अफसरों
को चेतावनी भी दी। कहा कि शिकायतें आने पर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
1डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया
कि जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए। डीपीओ
ने बताया कि 124 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में कटौती
करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी 37 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
की सेवाएं को समाप्त किए जाने के साथ ही 474 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को
कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। डीएम ने निर्देश दिया गया कि नए आए पोषाहार
का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उसे पात्रों को दिया जाए। कोई आंगनबाड़ी
कार्यकर्ता पोषाहार का दुरुपयोग करते हुए पाई जाए तो उसकी सेवा समाप्त
कराने के साथ ही एफआइआर दर्ज कराई जाए। जो सीडीपीओ इस कार्य को ठीक ढंग से न
करें उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कराई जाए। डीएम ने स्वच्छता अभियान के
तहत डीपीओ मनोज राव से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेक्रेटरी से मिले और
गांव में जाकर लोगों को प्रेरित करें। डीएम ने डीपीओ को निर्देश दिया कि जो
कर्मचारी तीन साल से एक ही जगह पर जमे हुए हैं, उनकी सूची बनाकर उनसे तीन
विकल्प लेकर उनका स्थानांतरण किया जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- त्रिपुरा 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ा स्पष्टीकरण: 23 अगस्त 2010 से पहले की भर्ती में TET जरूरी नहीं, इस 2013 के पत्र में कुछ ऐसा ही दिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें