68500 पदों के लिए हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम ने सूबे की योगी सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. सोमवार शाम जारी किए गए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
में महज 32.52 फीसदी छात्र ही पास हुए हैं, जिसकी वजह से 26944 पद रिक्त
रह गए.
दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए कट ऑफ
मार्क्स 45 तो एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 40 कर दिया गया था. अब सरकार
एक बार फिर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की
तैयारी कर रही है.
अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका
दाखिल कर बताया जाएगा कि कट ऑफ मार्क ज्यादा होने की वजह से पद रिक्त रह गए
हैं. उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट से अपील करेगी कि सामान्य और ओबीसी वर्ग
के लिए कट ऑफ मार्क्स 40 तो एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 किया जाए.
अगर इसके बाद भी पद रिक्त रह जाते हैं तो कट ऑफ मार्क्स को सामान्य और
ओबीसी वर्ग के लिए 33 और एससी-एसटी वर्ग के लिए 30 फीसदी मार्क्स करने की
अपील की जा सकती है.
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 45 की जगह 33 और एससी-एसटी के
लिए 30 कर दिया था, जिसे कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
जिसके बाद कोर्ट ने इसे गलत मानते हुए पहले के शासनादेश के कट ऑफ़ मार्क्स
के आधार पर परिणाम जारी करने को कहा था.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें