इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 को निरस्त करने की मांग करते हुए
अभ्यर्थियों के संगठन युवा मंच ने सोमवार को यूपीपीएससी पर एक और आंदोलन
किया। विरोध और नारेबाजी के प्रतिनिधि मंडल को भीतर बुलाकर उनसे बातचीत की
कोशिश की गई। लेकिन, अभ्यर्थियों की यूपीपीएससी के अध्यक्ष से मिलने की
मांग पूरी नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने तय किया कि 16 अगस्त को
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।1यूपीपीएससी ने
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को कराई थी। उसके पहले
से ही परीक्षा में धांधली और अनियमितता के आरोप लगने शुरू हो गए थे जो अब
तक जारी हैं। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, संयोजक राजेश सचान आदि ने
आंदोलन को जारी रखते हुए यूपीपीएससी के समक्ष कई अभ्यर्थियों के साथ विरोध
जताया। इनका कहना था कि परीक्षा निरस्त कर नए सिरे से कराई जाए। थोड़ी देर
बाद यूपीपीएससी के उपसचिव ने मुलाकात की। फिर प्रतिनिधि मंडल को परिसर के
भीतर बुलाया गया। प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन से मिलने की मांग की लेकिन,
उन्होंने मिलने मना कर दिया। जिससे अभ्यर्थी आक्रोशित होते हुए परिसर के
बाहर आ गए। तय किया कि 16 अगस्त को कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें