जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सातवें वेतनमान व पुरानी पेंशन व्यवस्था
लागू करने के लिए महाविद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को महाविद्यालय
परिसर में धरना प्रदर्शन कर इसे अतिशीघ्र लागू करने की मांग की।
नगर में जीडी बिनानी पीजी कालेज व केबी कालेज में उत्तर प्रदेश
विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी
विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक हड़ताल पर रहे। जीडी बिनानी
पीजी कालेज में इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सातवें
वेतनमान की सिफारिशें बिना शर्त लागू किया जाए। साथ ही वेतन अवशेष का
अविलंब लागू की जाए। इस अवसर पर संघ के बिनानी महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष
डा. सच्चिदानंद तिवारी ने उच्च शिक्षा में व्याप्त समस्याओं के संबंध में
विचार प्रकट किए। महामंत्री डा. राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश व
अखिल भारतीय स्तर पर इन समस्याओं के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया लेकिन
कोई कार्रवाइ नहीं की गई। इसलिए विवश होकर यह आंदोलन करना पड़ा। मांग की गई
कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। इस अवसर पर डा. अशोक ¨सह, डा.
कैलाशनाथ अग्रहरि, डा. कुसुम गुप्ता, डा. ओमशंकर गुप्ता, डा. मदनकुमार
श्रीवास्तव, जेपी ¨सह आदि ने अपने विचार प्रकट किए।
इसी प्रकार केबी कालेज में भी शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए
विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता डा. रमेश चंद्र ओझा ने किया। डा. वीरेंद्र
¨सह, डा. श्यामलता ¨सह, डा. अमिताभ तिवारी, डा. भानु प्रताप ¨सह, डा. करनैल
¨सह, डा. मीनाक्षी, डा. किरन ¨सह, डा. अर्चना पांडेय, डा. रेनूरानी ¨सह
आदि थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें