देवरिया: परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के जनपद के भीतर
समायोजन के लिए सदर बीआरसी पर काउंसि¨लग की गई। पहले दिन 137 शिक्षकों ने
आफलाइन सीट लाक किया।
वहीं 52 से अधिक शिक्षकों ने विषय व ज्वाइन आदि को
लेकर बीएसए से आपत्ति दर्ज कराई। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को
सोमवार तक सर्विस बुक में दर्ज सूचनाओं से मिलान कर आपत्तियों पर आख्या
उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं शेष शिक्षकों की काउंसि¨लग मंगलवार को होने
की उम्मीद है।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक व छात्र अनुपात सही नहीं है। कई
जगहों पर छात्रों की संख्या काफी कम है, लेकिन उसके अनुपात में अधिक
शिक्षकों की तैनाती है। पिछले वर्ष सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर
शिक्षकों का जनपद के भीतर समायोजन की प्रक्रिया शुरू हुई है। शनिवार को
ब्लाक के भीतर समायोजन के लिए सदर बीआरसी पर काउंस¨लग की गई, जिसमें 137
शिक्षकों ने आफलाइन सीट लाक किया। इसमें भाषा के 41, विज्ञान के 57 व
सामाजिक विज्ञान के 39 शिक्षक शामिल हैं। इस दौरान 52 शिक्षकों ने बीएसए
संतोष देव कुमार पांडेय से समायोजन के दौरान आपत्ति दर्ज कराई। एक ब्लाक से
दूसरे ब्लाक में 140 पदों पर समायोजन के लिए काउंसि¨लग कराई जाएगी। इसके
लिए जल्द ही तारीख तय की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी डीएन चंद व शैलेंद्र
कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र व विनोद कुमार त्रिपाठी की
अलग-अलग टीम ने काउंस¨लग की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार
सहयोग में लगे रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें