Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

खेल-खेल में विज्ञान कैसे पढ़ाएं, सीखेंगे शिक्षक

प्रदेश के सरकारी जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा छह से आठ तक गणित और विज्ञान को दिलचस्प तरीके से और खेल खेल में पढ़ाया जाएगा। गणित के लिए राज्य सरकार ने खान एकेडमी से करार किया है। इसकी शुरुआत प्रदेश के 12 हजार जूनियर स्कूलों से होगी। वहीं विज्ञान के लिए आईआईटी गांधीनगर से करार किया गया है।


प्रदेश के विज्ञान के दक्ष शिक्षक मास्टर ट्रेनर बनने के लिए गांधीनगर जाएंगे और वहां से विज्ञान को दिलचस्प तरीके से पढ़ाने के तरीके सीख कर आएंगे। आईआईटी गांधी ने क्यूरॉसिटी ( जिज्ञासा) कार्यक्रम तैयार किया है। वहीं प्रशिक्षण के बाद क्यूरोसिटी बॉक्स भी स्कूलों को दिया जाएगा, जिससे बच्चे खेल-खेल में विज्ञान सीख सकेंगे। गांधीनगर जाने के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर जिले से 2-2 विज्ञान के उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं। इसके साथ ही इन शिक्षकों को विज्ञान को दिलचस्प तरीके से कैसे पढ़ाएं विषय पर 3 मिनट का वीडियो भी बना कर देना होगा।

वही गणित को मजबूत करने के लिए खान एकेडमी के साथ करार किया गया है। अभी यह कार्यक्रम उन्हीं 12 हजार स्कूलों में चलेगा जहां पर पहले से कंप्यूटर उपलब्ध है क्योंकि खान एकेडमी नियमित तौर पर वर्कशीट करवाता है और इसे ऑनलाइन ही करवाया जाता है। इसमें डिजिटल तौर पर गणित सिखाया जाता है और जितने भी बच्चे इसमें पंजीकृत होंगे, उनकी रिपोर्ट भी
देखी जा सकेगी। एक सवाल न आने पर इसका बार-बार अभ्यास किया जा सकेगा। इससे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी ये कार्यक्रम चलाए जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news