Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

CG Breaking – शिक्षकों के निकली बंपर भर्ती जाने कैसे करें आवेदन – TNR न्यूज़

TNR न्यूज़ – बिलासपुर जिले में राज्य सरकार की ओर से संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। यहां शिक्षक के कुल 56 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। ये भर्तियां बिलासपुर के तिलक नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, लालबहादुर शास्त्री स्कूल और डॉ.बीआर अंबेडर स्कूल मगरपारा में की जाएंगी।

इस भर्ती के संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।

नोटिफिकेशम के अनुसार शैक्षणिक पदों में व्याख्याता शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, रसायन, भौतिक, शिक्षक अंग्रेजी, गणित, कला, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, लाइब्रेरियन, सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही सहायक ग्रेड-2, अकाउंटेंट के पदों पर भी भर्तियां होंगी।

आवदेक की उम्र 21 साल से 35 साल तक होनी चाहिए। नियुक्ति के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी, 2022 से की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग को उम्र सीमा में अधिकतम 5 साल तक की छूट दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता है कि वे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हों।

भर्ती प्रक्रिया में जिले के आवेदकों को भी प्राथमिकता मिलेगी। सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को जिले के DMF मद से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news