Advertisement

🔴 प्रयागराज में बड़ी साइबर ठगी नाकाम Retired Teacher Cyber Fraud | Digital Arrest Scam | Cyber Crime News UP

 प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। साइबर ठगों ने महिला को मनी लॉड्रिंग केस, ईडी कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी देकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा था।

डरी-सहमी शिक्षिका ने मंगलवार को अपने बैंक पहुंचकर 1.20 करोड़ रुपये की एफडी तुड़वाने और दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने केनरा बैंक से 80 लाख रुपये आरटीजीएस कराने का आवेदन भी दे दिया था।


🏦 बैंक कर्मियों की सतर्कता से बची दो करोड़ की रकम

पीएनबी सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक विपिन कुमार और बैंककर्मियों को महिला की घबराहट और बार-बार मोबाइल कॉल आने पर शक हुआ। तत्काल साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी गई।

साइबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की और उनके बेटे से संपर्क किया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया और साइबर ठगों की साजिश नाकाम कर दी गई


📞 ऐसे दिया गया डिजिटल अरेस्ट का डर

साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार—

  • 26 दिसंबर को ठगों ने आधार नंबर के नाम पर कॉल किया

  • फर्जी खाते से करोड़ों के लेन-देन का झूठा आरोप लगाया

  • ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाया

  • 28 दिसंबर तक गिरफ्तारी की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट में रखा

ठगों ने महिला को किसी से बात न करने और लगातार निर्देश मानने को मजबूर किया।


🚨 ठगों का बैंक खाता निकला नया

जांच में सामने आया कि जिस खाते में रुपये ट्रांसफर कराने को कहा जा रहा था, वह 25 अक्टूबर को ही खोला गया था। फिलहाल महिला का बैंक खाता सुरक्षा कारणों से फ्रीज कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अनाधिकृत निकासी न हो सके।


👮‍♂️ पुलिस का बयान

एसीपी साइबर क्राइम राजकुमार मीना ने बताया—

“रिटायर शिक्षिका को मनी लॉड्रिंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी का प्रयास किया गया था। बैंककर्मियों और साइबर पुलिस की सतर्कता से बड़ी रकम बचा ली गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”


👏 पीएनबी मुख्यालय ने की सराहना

पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्रा ने इस साहसिक और सतर्क कार्रवाई के लिए बैंककर्मियों की सराहना की।
इसके साथ ही मंडल प्रमुख और अंचल प्रबंधक स्तर से भी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देने की बात कही गई है।


📌 मुख्य बिंदु (Key Highlights)

✔️ रिटायर शिक्षिका दो करोड़ की ठगी से बचीं
✔️ डिजिटल अरेस्ट और मनी लॉड्रिंग का डर
✔️ 1.20 करोड़ की एफडी तुड़वाने पहुंची थीं बैंक
✔️ बैंक कर्मियों की सतर्कता से बची रकम
✔️ साइबर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया
✔️ ठगों का खाता हाल में खोला गया था

UPTET news