Advertisement

🚨 PAN–Aadhaar Linking Alert: 31 दिसंबर आखिरी मौका 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा PAN, बैंकिंग और टैक्स काम ठप!

 नई दिल्ली। अगर आपने अब तक PAN कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो यह खबर आपके लिए सबसे बड़ी चेतावनी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 PAN–Aadhaar Linking की अंतिम तिथि है। इस तारीख के बाद कोई राहत नहीं मिलेगी

अगर तय समय तक लिंकिंग नहीं हुई, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN Inoperative (निष्क्रिय) हो जाएगा।


❌ PAN निष्क्रिय होने पर क्या-क्या बंद हो जाएगा?

अगर PAN इनऑपरेटिव हुआ तो—

  • Income Tax Return (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे

  • टैक्स रिफंड अटक जाएगा

  • बैंक अकाउंट से जुड़े कई काम रुक सकते हैं

  • लोन, FD, KYC और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर रोक

  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा

यानि PAN निष्क्रिय होने का असर सीधे आपकी कमाई, बैंकिंग और टैक्स फाइनेंस पर पड़ेगा।


💸 देर से लिंक कराने पर लगेगा जुर्माना

अगर 31 दिसंबर 2025 के बाद PAN-Aadhaar लिंक कराया गया तो—

  • ✔️ ₹1000 का जुर्माना देना होगा

  • ✔️ जुर्माना भरने के बाद ही PAN दोबारा एक्टिव होगा

👉 यह नियम खासतौर पर उन लोगों पर सख्ती से लागू होगा,
जिन्होंने आधार एनरोलमेंट ID के जरिए PAN बनवाया था।


✅ पहले से लिंक है? फिर भी स्टेटस जरूर चेक करें

अगर आपको लगता है कि आपका PAN पहले से आधार से लिंक है,
तो भी स्टेटस एक बार जरूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।

सरकार की सलाह है कि 31 दिसंबर से पहले लिंकिंग कन्फर्म कर लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

UPTET news