छह फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए
इलाहाबाद (ब्यूरो)। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। अब सिर्फ सरकार से औपचारिक घोषणा होने का इंतजार है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को जुलाई-2015 से कुल 119 फीसदी डीए मिलने जा रहा है। इससे केंद्र के तकरीबन 80 लाख कर्मचारी और पेंशनर लाभांवित होंगे। साथ ही केंद्र में औपचारिक घोषणा के बाद राज्यकर्मियों और राजकीय पेंशनरों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिल जाएगा।