बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादला के लिए आवेदन करने वाली महिला
शिक्षकों की काउंसलिंग सोमवार को जीआईसी में हुई। शासन के आदेश पर बेसिक
शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया शुरू
हो गई।
तबादले के इच्छुक शिक्षकों ने प्रत्यावेदन आवदेन विभाग की वेबसाइट
पर ऑनलाइन भरे थे। जिसमें ऑफलाइन 26 व ऑनलाइन 182 कुल 208 प्रत्यावेदन
शामिल है। जिन्हें स्वीकार किया गया। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी ने शासन व विभागीय आदेश पर आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग
की तैयारी कर ली थी। पूर्व निर्धारित तैयारी और जारी तिथि के तहत सोमवार को
जीआईसी में काउंसलिंग शुरू हुई। जिसमें एडी बेसिक एसपी द्विवेदी ने कहा कि
प्रत्यावेदन के बाद शिक्षिकाओं की तैनाती के लिए वह सचिव से अपने स्तर से
मार्गदर्शन लेंगे। उन्होंने आविवाहित शिक्षिकाओं की तैनाती के लिए
मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए। अविवाहित और गुणांक वालों की समस्याएं
ज्यादा हैं। काउंसलिंग में बीएसए प्रतिनिधि एबीएसए ददरौल सुरेश चंद्र, डायट
प्राचार्य के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें