सम्भल : सरकारी स्कूलों में शिक्षा की दशा सुधारने के लिए सरकार व
विभागीय अधिकारी काफी जतन कर रहे हैं। कहीं स्टाफ की कमी का हवाला दे दिया
जाता है तो कहीं बच्चों की अनुपस्थिति का। जबकि आलम ये है कि विद्यालयों
में स्टाफ ही समय से नहीं पहुंचता।
सोमवार को एबीएसए सम्भल के असमोली के
प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है।
गैरहाजिर मिले सात अध्यापकों और छह शिक्षामित्रों समेत दो अनुदेशकों का एक
दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षण कार्य छोड़ कर
विद्यालय परिसर में आराम फरमा रहे अध्यापक और शिक्षामित्र का भी एक दिन का
वेतन काटा जाएगा।
नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। ग्रामीण अंचलों से शिकायत आनी शुरू हो
गई हैं कि अध्यापक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे। मनमानी कर रहे हैं।
लगातार आ रही शिकायतों पर खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार ने सोमवार को सम्भल
और असमोली के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सबसे
पहले वह असमोली के प्राइमरी स्कूल ओबरी पहुंचे। यहां सुबह 8:15 बजे इंचार्ज
अध्यापक सलीम अहमद और शिक्षामित्र अयूब हसन अनुपस्थित मिले। सुबह 8:30 बजे
प्राइमरी विद्यालय रचैटा पहुंचे। जहां इंचार्ज अध्यापक दीपक राजपूत समेत
शिक्षा मित्र श्वेता शर्मा व जयवीर ¨सह नदारद मिले जबकि शिक्षामित्र शाहिद
खां 13 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसी क्रम में प्राइमरी विद्यालय
दबोई खुर्द में इंचार्ज अध्यापिका रीना, शिक्षामित्र लियाकत अनुपस्थित मिले
जबकि जूनियर हाईस्कूल दबोई खुर्द में इंचार्ज अध्यापिका रेनू चौधरी,
अनुदेशक अंशू व मोनिका गैरहाजिर मिलीं। प्राइमरी विद्यालय दारापुरा में
इंचार्ज अध्यापक पंकज कुमार, सहायक अध्यापक अनुज अनुपस्थित मिले जबकि
सिरौली के प्राइमरी विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक आशीष कुमार शर्मा,
शिक्षामित्र नौबतराम शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय परिसर में बैठ कर
गुफ्तगू करते मिले। इसके अलावा एबीएसए ने जूनियर हाईस्कूल दारापुर, सेबड़ा
जसपुर नगला समेत सम्भल के सरकारी विद्यालयों का दौरा किया। यहां सभी
उपस्थित मिले। कोट:
असमोली और सम्भल क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के दौरे में गैरहाजिर
मिले सहायक अध्यापकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटा
जाएगा, नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, सरकारी विद्यालयों में स्टाफ समय
से पहुंचे, शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी गई तो सख्ती
से पेश आया जाएगा।
सुनील कुमार, एबीएसए, सम्भल।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें