इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के
अभ्यर्थियों को एक मई को नियुक्ति पत्र मिलेगा। काउंसिलिंग करा चुके
अभ्यर्थियों को 23 अप्रैल को संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी
कार्यालय पर बुलाया गया है। इस तारीख को उपस्थित न होने वालों के अभ्यर्थन
पर जिला चयन समिति विचार नहीं करेगी। समिति 27 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों
की अंतिम सूची फाइनल करेगी।
1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में
12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति मिलने का कार्यक्रम जारी हो गया है। परिषद
सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को भेजे आदेश में कहा है कि 18 से 20 मार्च,
2017 तक जिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की
काउंसिलिंग कराई जा चुकी है। इन अभ्यर्थियों को 23 अप्रैल को संबंधित जिले
के बीएसए कार्यालय पर सभी शैक्षिक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित
होना है। यदि अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख बीएसए कार्यालय में सुरक्षित हैं
तो अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उपस्थिति पंजिका पर
हस्ताक्षर करना होगा। इस तारीख को उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के
अभ्यर्थन पर ही जिला चयन समिति को विचार करना है। इसके लिए बीएसए
अभ्यर्थियों को दूरभाष पर भी अवगत करा दें। साथ ही 19 अप्रैल को इस संबंध
में समाचार पत्रों में विज्ञापन भी जारी होगा। सचिव ने निर्देश दिया कि
भर्ती की प्रथम काउंसिलिंग कराने वाले व 23 को बीएसए कार्यालय पहुंचने वाले
अभ्यर्थियों की सूची बनाकर जिले में उपलब्ध पदों के सापेक्ष आरक्षणवार व
श्रेणीवार सूची बना लें। इसका जिला चयन समिति 27 अप्रैल को अनुमोदन करेगी।
चयन सूची में शामिल सभी को उनके जिले के बीएसए कार्यालय से एक मई को
नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि नियुक्ति
पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की सत्यापन की कार्रवाई भी
तत्काल शुरू करा दें, सत्यापन के बाद ही उनके वेतन का भुगतान होगा। चार मई
को सभी बीएसए इस भर्ती के लिए जिले में उपलब्ध पद, निर्गत नियुक्ति पत्र और
रिक्त पदों की संख्या की सूचना परिषद मुख्यालय को भेजेंगे। 23 अप्रैल को
उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर की कॉपी भी परिषद मुख्यालय को
भेजी जाएगी। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
रिक्त पदों के लिए दूसरी काउंसिलिंग
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : शिक्षक भर्ती के लिए जिले में आवंटित पद रिक्त
होने की दशा में दूसरी काउंसिलिंग कराने के लिए परिषद से अलग से निर्देश
जारी होगा। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भर्ती की पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी
हो गई थी। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 25 मार्च को और नियुक्ति पत्र 31 मार्च
को दिया दिया जाना था लेकिन, उसके पहले ही 23 मार्च को शासन के निर्देश पर
प्रक्रिया रोक दी गई थी। वह अब फिर शुरू हुई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें