Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

हर एक शिक्षामित्र को मिलेंगे दो लाख रुपये

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों का समायोजन दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में 51 हजार शिक्षामित्रों को समायोजित किया गया था। इसमें कुछ को छोड़कर पहले चरण में नौकरी पाए शिक्षामित्रों को वेतन मिलना शुरू हो गया था। साल भर वेतन पाने के बाद इन शिक्षामित्रों को वेतन देना बंद कर दिया गया था।
दूसरे चरण वालों को वेतन मिलने की तैयारी थी, कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का पहला प्रयास होगा कि जल्दी से वेतन निर्गत किया जाए। शिक्षामित्रों को वेतन मिला तो एक-एक को दो से तीन लाख के बीच धन मिलेगा।

शिक्षामित्रों के लौटने से पूरा होगा आरटीई मानक

आरटीई के मानक के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के 2.60 करोड़ छात्रों के लिए 8.70 लाख शिक्षक चाहिए, जबकि तैनात 5.33 लाख ही हैं, इस प्रकार 3.37 लाख शिक्षक कम हैं। जूनियर स्तर के 92 लाख छात्रों के लिए 3.06 लाख शिक्षक चाहिए जबकि तैनाती 2.69 लाख की ही है, इस प्रकार 37 हजार शिक्षकों की कमी है। प्रदेश के सभी विकास खंडों में औसतन 20 विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षामित्र अथवा शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने लोग काम कर रहे हैं।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news