Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रदेश में खेल कोटे से भर्ती होंगे 200 सिपाही, ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन, दो सौ रुपये शुल्क

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी के कोटे से आरक्षी के दो सौ पदों पर भर्ती होगी। इसमें 160 पद पुरुष और 40 पद महिला खिलाड़ी के लिए आरक्षित होंगे। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बुधवार
को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही आवेदन पद के प्रारूप विज्ञापित किये जाएंगे।
आवेदन पत्र ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। दो सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
कुशल खिलाड़ी भर्ती में आरक्षण लागू नहीं होगा।1कोई व्यक्ति जिसने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति या भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित खेलों में भाग लिया हो, उसे कुशल खिलाड़ी के रूप में भर्ती किया जाएगा। वह खिलाड़ी जिसने विज्ञापन के दिन तक किसी सीनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट या प्रतियोगिता में राज्य या विभाग का प्रतिनिधित्व किया हो और स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीता हो या किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में चतुर्थ स्थान अर्जित किया हो या किसी टीम स्पर्धा में दो वर्षो तक लगातार प्रतिनिधित्व किया हो, उसे इसके लिए योग्य माना जाएगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news