Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने पर नाराजगी

मऊ : पदोन्नति में मनमानी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े लोगों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। बताया कि बीएसए द्वारा पदोन्नति के लिए जो वरिष्ठता सूची जारी की गई है उसमें अनियमितता की गई है।
कहा कि डायट प्राचार्य एवं समिति की सहमति बिना ही सूची जारी कर दी गई है।
 इससे शिक्षकों में नाराजगी है। पदोन्नति का जो नियम है उसके अनुसार सूची जारी होनी चाहिए। चेतावनी दी कि अगर नियम विरुद्ध पदोन्नति की जाती है तो संघ से जुड़े शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे कमथरी स्कूल के अध्यापक संजय तिवारी ने कहा कि बीएसए नियमों को ताख पर रखकर वरिष्ठता सूची जारी किए हैं। महेश गुप्ता व वरुण ¨सह ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी नियम-कानून के विपरीत मनमाने ढंग कार्य कर रहे हैं। जो वरिष्ठता सूची जारी किए है उस पर डायट प्राचार्य ने लिखित आपत्ति की है। फिर भी वे किसी की नहीं सुन रहे हैं। इसलिए बेसिक शिक्षा संहिता 1981 के प्राविधानों के अनुरूप शिक्षकों की पदोन्नति की जाए। प्रतिनिधि मंडल में अनिल पांडेय, प्रियंका ¨सह, संजय ¨सह, शैलेश आदि मौजूद थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news