Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPTET 2016: दिसंबर में होगी टीईटी-2016, परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव से शासन सहमत

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दिसंबर में कराने के पूरे आसार हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव से शासन सहमत है। सब कुछ दुरुस्त रहा तो एक सप्ताह में आदेश जारी होगा। आवेदन ऑनलाइन लिए जाने हैं इसलिए एनआइसी से तारीख मिलने की राह देखी जा रही है।
जैसे ही तारीख तय होगी, प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी को टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एनसीटीई का निर्देश है कि साल में दो बार टीईटी की परीक्षा कराई जा सकती है, लेकिन एक बार इम्तिहान होना अनिवार्य है।
 पिछले साल कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी शासन ने दिसंबर माह में परीक्षा कराने की अनुमति दी थी, तब दो फरवरी को प्रदेश भर में परीक्षा का आयोजन हुआ था, जबकि इस बार परीक्षा नियामक टीईटी को लेकर गंभीर रहा। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हैं इसलिए आवेदन लेने से लेकर परीक्षा की अन्य तैयारियों को पूरा करने में कम से कम दो माह का वक्त लगता है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने अगस्त में ही शासन को टीईटी का आयोजन कराने का प्रस्ताव भेज दिया था। इस संबंध में अफसरों के बीच चर्चा हुई तो दिसंबर में ही परीक्षा कराने पर सहमति बन गई है। शासनादेश जारी होने से पहले ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख तय होना जरूरी है इसलिए एनआइसी को प्रस्ताव भेजा गया है और तारीखों का इंतजार किया जा रहा है। परीक्षा नियामक कार्यालय का दावा है कि एक सप्ताह में आदेश जारी होने की उम्मीद है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news