Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकार के खिलाफ फूटा शिक्षामित्रों का गुस्सा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

संभल। मा• सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शिक्षा मित्रों को समायोजित पद सहायक अध्यापक पद से निष्कासित करने को लेकर शिक्षा मित्रों ने आज बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को शिक्षा मित्रों का विरोधी बताया।
इस दौरान शिक्षा मित्रों ने सरकार को जमकर कौसा और बीच हाइवे पर घेराबंदी करते हुए बैठ गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सभी शिक्षा मित्र जिला अधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे लेकिन जिला अधिकारी जनपद प्रभारी की समीक्षा बैठक में होने के कारण उपलब्ध नहीं हुए तो सभी शिक्षा मित्र भड़क गए और जिला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे और नारे लगाते हुए बीच हाइवे पर पूरी सड़क घेराबंदी कर बैठ गए। इसी बीच मौके पर भारी फोर्स जुटनी शुरू हो गई । जिला प्रशासन की ओर से उपजिलाअधिकारी चंदौसी को भेजा गया लेकिन शिक्षा मित्र राजी नहीं थे तब एडीएम को भेजा गया और शिक्षा मित्रों को काफी समझाया गया फिर सभी शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्रों ने इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सड़क जाम रखी लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही और किसी भी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news