Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सहारनपुर में शिक्षामित्रों का बवाल, शिक्षा मंत्री को नाश्ता नहीं करने दिया

सहारनपुर। शिक्षामित्रों का चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर पहुंची प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री का शिक्षामित्रों ने घेराव किया।

शिक्षामित्र सर्किट हाउस के उस कमरे में घुस गए, जिस कमरे में शिक्षा मंत्री नाश्ता कर रही थीं। शिक्षामित्रों ने मंत्री अनुपमा जायसवाल को नाश्ता नहीं करने दिया।
बाद में शिक्षामंत्री को बाहर आना पड़ा और समस्या के समाधान का आश्वासन देना पड़ा। शिक्षामित्रों ने शहर में भी कई स्थानों पर जाम लगाया। जाम खोलने के लिए शिक्षामित्रों और पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई।
प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल यहां पर शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करने के लिए आई थी। वह यहां पर सर्किट हाउस में रुकी थी।
शुक्रवार की दोपहर जैसे ही शिक्षामित्रों को यह पता चला कि प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री सर्किट हाउस में पहुंची हैं तो जनपदभर के सभी शिक्षामित्र पहुंच गए। बताया जाता है कि शिक्षा मंत्री ने शिक्षामित्रों से मिलने से इनकार कर दिया जिसके बाद उनमें रोष पनप गया और उन्होंने सर्किट हाउस में ही जमकर हंगामा किया।
हंगामा करते हुए सभी शिक्षा मित्र उस कक्ष में घुस गए, जिसमें मंत्री नाश्ता कर रही थीं। शिक्षामित्रों ने शिक्षा मंत्री को नाश्ता नहीं करने दिया। इसके बाद शिक्षा मंत्री को बाहर आना पड़ा। बाहर आने पर शिक्षामित्रों ने उनका घेराव कर जमकर हंगामा किया।
शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने शिक्षामित्रों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनी, तब ही शिक्षामित्र शांत हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस बाबत प्रदेश की सरकार द्वारा कार्य भी किया जा रहा है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news