Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गाजी इमाम आला: सभी शिक्षा मित्र भाईयों बहनों व सभी संगठन के पदाधिकारियों से अपील

*सभी शिक्षा मित्र भाईयों बहनों व सभी संगठन के पदाधिकारियों से अपील*
कुछ विन्दुओं पर आप लोगों से अपील करना चहते है।कि कल 21 अगस्त से होने वाले सत्याग्रह आन्दोलन के माध्यम से अपना खोया हुआ सम्मान को पुनः प्राप्त करना है तो।

आप लोगों को लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान में अपनी ताकत का एहसास सरकार एंव शासन को कराना होगा।
साथ ही आप लोगों को इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा कि किसी के बहकावे या उसकाने पर नही चलना होगा ऐसे लोंग द्वारा आप का सत्याग्रह आन्दोलन को असफल करने की साजिस भी हो सकता है।
मित्रों आप लोगों को संगठन के निर्देशों पर ही चलना होगा,कोई भी निर्णय स्वंम नही लेना है।क्यों कि यह सत्याग्रह एक से अधिक दिन तक चल सकता है ऐसे में आप लोगों को अराजक तत्वों पर भी नजर रखना होगा।
मित्रों आप लोग इसपर भी ध्यान देना होगा किसी भी आम राहगीर के साथ अभद्रता कोई न करे।
आप की माँग को संगठनों द्वारा शासन के समक्ष बहुत ही मजबूती के साथ रक्खा गया है और उम्मीद भी है कि कोई स्थाई रास्ता जरूर निकलेगा ।
आप लोगों से पुरजोर अपील है कि सत्याग्रह एक दिन चले या एक सप्ताह आप लोगों को शांतिपूर्ण आंन्दोलन को चलाना होगा।क्यों कि भविष्य की इस लडाई में शांन्तिपूर्ण आन्दोलन से ही सफलता प्राप्त कर सकते है।
         घंन्यवाद
    *गाजी इमाम आला*
*प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ।*
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news