Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती : मंडल मुख्यालयों पर हो सकता है शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन

एनबीटी ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए पहली बार होने जा रही लिखित परीक्षा का आयोजन मंडल मुख्यालय वाले जिलों में हो सकता है।
सूत्रों की मानें तो भर्ती के लिए नियम बनाने और ऑनलाइन आवेदन लेने का काम बेसिक शिक्षा परिषद को दिया जा सकता है। सिर्फ लिखित परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी को मिलने जा रही है। सरकार ने इसके लिए प्राधिकारी से प्रस्ताव मांगा है। परीक्षा कराने के बाद मेरिट बेसिक शिक्षा परिषद को सौंप दी जाएगी जिसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में अधिकतम दो लाख के करीब अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने का अनुमान है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news