इलाहाबाद : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश
माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने धरना दिया। शिक्षकों का आरोप है कि
बुलंदशहर के पब्लिक इंटर कालेज जौलीगढ़ में माध्यमिक शिक्षा सेवा
चयन बोर्ड से चयनित सहायक अध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह
को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर लिया। धरने का नेतृत्व
कर रहे सुरेश त्रिपाठी कहा कि कार्यभार ग्रहण कराने के नाम पर वहां के
डीआइओएस और कालेज प्रबंधन ने चार लाख रुपये लिए थे। कार्यभार ग्रहण करने के
चार माह बाद भी वेतन नहीं दिया। वेतन के लिए उससे एक लाख बीस हजार रुपये
फिर मांगे। इससे तंग आकर बृजेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली। शिक्षकों की
मांग है कि जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर और विद्यालय के प्रबंधतंत्र पर
हत्या की सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज की जाए। उस विद्यालय के प्रबंध
तंत्र को तुरंत भंग किया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की
जाए। शिक्षकों ने ज्ञापन प्रदेश उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए प्रेषित
किया। जिलाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय के अतिरिक्त अनुज कुमार, महेशदत्त
शर्मा, कुंज बिहारी मिश्र, रमेशचंद्र शुक्ल, जगदीश प्रसाद, एबादुर रहमान,
अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें