इलाहाबाद : राजकीय कालेजों की एलटी ग्रेड 10768 शिक्षक भर्ती विवाद से
उबर नहीं पा रही है। दावेदार अर्हता का विरोध अलग अंदाज में कर रहे हैं।
कला विषय के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री,
माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की फोटो बनाकर अपना हुनर दिखाया और
उसे शिक्षा निदेशालय परिसर में लगाकर धरने पर बैठे। उनकी मांग है कि कला
विषय में बीएड की अनिवार्यता खत्म की जाए। इस विरोध ने निदेशालय आने वाले
हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।1एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित
परीक्षा का विज्ञापन उप्र लोकसेवा आयोग ने बीते 15 मार्च को जारी किया है।
उसके बाद से विरोध तेज हो गया है। दृश्य कला छात्र मोर्चा के सुनील भारतीय
कई दिनों से आयोग, परिषद व निदेशालय में जाकर ज्ञापन सौंपा है, बुधवार को
उनके साथियों ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का फोटो बनाकर शिक्षा
निदेशालय परिसर में लगाया और उसके सामने अभ्यर्थी मांग वाली तख्तियां लेकर
बैठे।
उनका कहना है कि कला का कोर्स व्यावसायिक है। वह छह व पांच वर्ष की पढ़ाई
कर चुके हैं अब इसके साथ बीएड अनिवार्य करने का कोई मतलब नहीं है। केंद्र
सरकार व अन्य राज्यों में बीएड अनिवार्य नहीं है। ऐसे में यहां भी अर्हता
बदली जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें