लखनऊ : प्रदेश सरकार अब सभी जिलों में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की जांच
कराने जा रही है। जांच कराने का निर्णय अमरोहा व संभल में छात्रवृत्ति
घोटाला सामने आने के बाद किया गया है। सरकार ने जिलाधिकारियों से जांच कर
रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
साथ ही निदेशालय के अफसर भी छात्रवृत्ति से जुड़े कागजों को खंगालने में
जुट गए हैं। दरअसल, सबसे ज्यादा घपला केंद्र सरकार की पोस्ट मैटिक
स्कॉलरशिप में हो रहा है। हाल ही में अमरोहा व संभल में कई फर्जी संस्थान
मिले थे। इन संस्थानों ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर विभागीय अफसरों की
मिलीभगत से पंजीकृत कर लिया था। फर्जी तरीके से यह छात्रवृत्ति का पैसा
हड़प रहे थे। मामला खुलने के बाद सरकार ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते
हुए इन संस्थानों को काली सूची में डाल दिया था।
इसी को देखते हुए अब प्रदेश सरकार दूसरे जिलों में भी जांच कराने जा रही
है। सरकार को अंदेशा है कि इस तरह के मामले प्रदेश के दूसरे जिलों में भी
हो सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें