जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले के 14 केंद्रों पर लोकसेवा आयोग
द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। दो घंटे की इस
परीक्षा में डेढ़ सौ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न आए थे। परीक्षा
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
मीरजापुर में कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 6191
परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से मात्र 3175 ही परीक्षा में शामिल हुए।
लगभग 50 फीसद यानी 3016 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह से हो रही बारिश
ने प्रभावित किया। परीक्षार्थियों में से अधिकांश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के
थे। इन दिनों वहां बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। इस वजह से भी उपस्थिति कम
रही। हालांकि अधिकतर परीक्षा केंद्र नगर में ही थे और सभी जगहों पर आवागमन
के पर्याप्त साधन थे। इसके बाद भी केंद्रों पर काफी कम उपस्थिति रही।
जीआइसी, जीजीआइसी व राजस्थान इंटर कालेज सहित अधिकांश जगहों पर 45 से 50
फीसद तक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट चक्रमण करते रहे
परीक्षा के लिए एडीएम राजितराम प्रजापति के निर्देशन में पांच
मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। वे सभी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर
चक्रमण करते रहे। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक
शिक्षाधिकारी की भी इस परीक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के समय
केंद्रों के आस पास की सभी फोटोस्टेट आदि की दुकानें बंद रही। पुलिस की भी
पर्याप्त तैनाती रही।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें