बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की
जल्द से जल्द भर्ती के लिए आवेदकों ने ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया है।
बीटीसी और टीईटी पास प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी अपने-अपने ट्विटर
हैंडल से नियुक्ति की मांग को लेकर प्रतिदिन 100 से अधिक ट्वीट कर रहे
हैं। साथ ही अपनी ट्वीट को मुख्यमंत्री कार्यालय, योगी आदित्यनाथ, बेसिक
शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल और बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के
अधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर टैग भी कर रहे हैं। अभ्यर्थी पांच सितंबर शिक्षक
दिवस पर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं।
देवरिया के आशुतोष चतुर्वेदी, लखनऊ से पीयूष पांडेय, रायबरेली से मोहित
पटेल और प्रतापगढ़ के संजीव त्रिपाठी इस अभियान को लीड कर रहे हैं। सोशल
मीडिया पर 17 जुलाई को शुरू हुए अभियान के क्रम में प्रतिदिन 100 से 150 तक
ट्वीट हो रहे हैं और तकरीबन 50 रीट्वीट भी हो रहे हैं।
अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने 21 जुलाई को अभ्यर्थियों के ट्वीट
के जवाब में अपने हैंडिल पर लिखा-‘उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम
मैंने तेज करवा दिया है। जल्द से जल्द परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
आपकी उम्मीद से पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश है।’
इसके अगले दिन 22 जुलाई को अपर मुख्य सचिव ने फिर ट्वीट कर अभ्यर्थियों
को आश्वासन दिया कि उनकी अपेक्षा से पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो
जाएगी। हालांकि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में देरी के कारण पांच सितंबर
को नियुक्ति पत्र मिलना संभव नहीं दिख रहा।
शासनादेश में 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की बात थी लेकिन परीक्षा
नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज में जिस गति से मूल्यांकन हो रहा है
उसमें 10 अगस्त से पहले रिजल्ट आना संभव नहीं दिख रहा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें