परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा में
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक दिवस तक नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।
41556 अभ्यर्थियों की तैनाती का खाका शुक्रवार को तैयार होगा।
बेसिक शिक्षा
परिषद मुख्यालय विज्ञप्ति प्रकाशन, ऑनलाइन आवेदन, काउंसिलिंग और नियुक्ति
पत्र देने की तारीखों पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसका विस्तृत कार्यक्रम इसी
सप्ताह जारी होगा।
आवेदन के नाम पर सिर्फ जिला वरीयता :
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्ति के लिए
ऑनलाइन आवेदन नए तरीके से लेने की तैयारी है। इसमें अभ्यर्थियों को अपना
नाम, पिता का नाम, प्रशिक्षण योग्यता आदि बताने की जरूरत नहीं होगी,
क्योंकि लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने का पूरा ब्योरा परीक्षा नियामक
प्राधिकारी कार्यालय में है, उस पर ही आगे की सूचनाएं ली जाएंगी। यह ब्योरा
पीएनपी से लेकर उसमें नए कॉलम जोड़े जाएंगे, मसलन आम अभ्यर्थी किस जिले
में तैनाती चाहता है उसे बताना होगा। वहीं, शिक्षामित्र जिला वरीयता के साथ
ही यह भी बताएंगे कि वह कब से शिक्षामित्र हैं। आवेदन लेने की प्रक्रिया
इसी माह पूरी हो जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा व अन्य के अंकों व आरक्षण
नियमों को देखकर जिले का आवंटन कंप्यूटर से होगा। जबकि संबंधित जिलों में
काउंसिलिंग सितंबर में कराने की तैयारी है। तीन दिन काउंसिलिंग कराने के
बाद नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें