इलाहाबाद : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य पदों
पर भर्ती ठप होने से नौनिहालों की शिक्षा व शिक्षण कार्य पर विपरीत प्रभाव
पड़ रहा है। 90 फीसद पद रिक्त पड़े हैं और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड
भर्तियों के प्रति उदासीन है।
इसको लेकर दावेदारों ने चयन बोर्ड अध्यक्ष से
कहा है कि 2011 का परिणाम घोषित किए जाने के लिए कोर्ट में पैरवी करे और
2013 के विज्ञापन के तहत साक्षात्कार की तारीखें 15 दिनों में घोषित की
जाएं।
अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डा. निरंजन सिंह की अगुआई में संबंध
में चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीरेश कुमार से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर
स्कूलों में आने वाली समस्याओं के साथ अपनी मांग को भी प्रमुखता से रखा।
कहा गया कि 2011 में जारी प्रधानाचार्य पद के लिए विज्ञापन के आधार पर जो
चयन परिणाम निकला वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। इसके निस्तारण के लिए
उचित पैरवी की जाए। 2013 में विज्ञापित पदों पर साक्षात्कार कराने तथा
शैक्षणिक सत्र 2018-19 में सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पदों
की भरपाई के लिए एक माह के भीतर नया विज्ञापन जारी किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर डा. जय प्रकाश, डा. राजेश सिंह, डा. आरके मिश्र, डा. पवन तिवारी
आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन 3.0: अनिवार्य या स्वेच्छिक? जानिए कानूनी सच्चाई और शिक्षक अधिकार
- शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- 72825 शिक्षक भर्ती: 14 साल बाद भी 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति की उम्मीद
- पे बैंड और ग्रेड पे के अनुसार अब यह होगा न्यूनतम वेतन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें