जासं ज्ञानपुर (भदोही) : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी
वाजपेयी के निधन के शोक में घोषित अवकाश के चलते परिषदीय प्राथमिक व पूर्व
माध्यमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प
पत्र भरे जाने के कार्य को स्थगित कर दिया गया।
हालांकि इस दौरान जानकारी
के अभाव में पहुंचे कई शिक्षकों को वापस लौटना पड़ा।
दरअसल, परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में तैनात सरप्लस
शिक्षकों का समायोजन अन्य ऐसे विद्यालय में किया जाना है जहां शिक्षकों की
कमी है। सरप्लस शिक्षकों को विद्यालय चयन के लिए विकल्प पत्र भरने के लिए
17 अगस्त की तिथि तय की गई थी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर
पहुंचकर विकल्प पत्र भरा जाना था। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शुक्रवार
को प्रदेश शासन की ओर से अवकाश घोषित कर दिये जाने के चलते विकल्प पत्र
नहीं भरा जा सका। हालांकि कई शिक्षक सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद भी
कार्यालय पहुंच गए थे। जिन्हें वापस लौटना पड़ा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
अमित कुमार ने बताया कि अवकाश के चलते कार्यालय बंद रहा। अब 18 अगस्त को
विकल्प पत्र भरवाया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें