इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा परिणाम पर
गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कई अभ्यर्थियों को शून्य व एक अंक मिलने वाले अंक
पत्र सोशल मीडिया में वायरल करके पूछा जा रहा है कि यह कैसे संभव है।
मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा
नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी अब इसे कोर्ट
में चुनौती देने की रणनीति बना रहे हैं।1यूपी टीईटी का रिजल्ट आने के बाद
प्रश्नों के जवाब पर हंगामा और मामला कोर्ट तक पहुंचा था। इस बार शिक्षक
भर्ती के परिणाम पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जिस
परीक्षा में 33 से अधिक प्रश्नों के दस से अधिक जवाब सही माने गए हैं,
उसमें कोई अभ्यर्थी शून्य या फिर एक अंक कैसे पा सकता है। प्रदर्शन कर रहे
अभ्यर्थियों ने परीक्षा की कार्बन कॉपी दिखाते हुए कहा कि उन्हें 122 अंक
मिलना चाहिए था लेकिन, रिजल्ट में महज 22 अंक मिले हैं। अभ्यर्थी
मूल्यांकित कॉपियां दिखाने की मांग कर रहे हैं।
परीक्षा का मखौल न उड़ाएं: शिक्षक भर्ती में पांच फीसदी अंक घटाने की पहल
पर बीएड अभ्यर्थियों ने कड़ी आपत्ति की है। उनका कहना है कि सरकार परीक्षा
का मखौल न उड़ाए, बल्कि अगली भर्ती में एनसीटीई के निर्देश का अनुपालन करके
बीएड को मौका दे, 95 हजार या फिर से अधिक सीटें आसानी से भरेंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें