बलरामपुर। जिले के 10 नवनियुक्त शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही
है। आठ अक्तूबर की सुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष न रखने वाले शिक्षकों
पर बर्खास्तगी की जाएगी।
नवनियुक्त 10 शिक्षकों को सुनवाई में
शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। जांच के दौरान फर्जी डिग्री पाए
जाने पर सभी 10 शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।
बीएसए हरिहर
प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के प्राथमिक
विद्यालयों में 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत 18 से 23
अप्रैल 2017 के बीच तीन काउंसलिग कराई गई।
काउंसलिंग प्रक्रिया के
बाद प्राथमिक स्कूलों में तैनाती देकर शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों को
जमा कराकर परीक्षण कराया गया। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद तथा
सचिव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को 10 मई 2018 को सभी नवनियुक्त
शिक्षकों के टीईटी प्रमाण पत्र व बीएलएड अंकपत्र जांच कराने के लिए भेजे
गए।
सचिव द्वारा 25 जून को टीईटी प्रमाण पत्रों की जांच रिपोर्ट
भेजी गई। जांच रिपोर्ट में तुलसीपुर जरवा रोड निवासिनी शगुफ्ता जोहरा व
इफ्फत आयशा के टीईटी एवं बीएलएड अंकपत्र, सेवरही निवासी कृष्ण गोपाल व राम
गोपाल के बीएलएड अंकपत्र, आगरा के कालिन्दी बिहार निवासी मनोज कुमार
प्रजापति, कुबरेपुर निवासी प्रदीप कुमार, कमलानगर टंकी रोड निवासिनी अंजू
सिंह व प्रवीन कुमार, प्रकाशनगर निवासी शिरीज कुमार तथा ट्रांस यमुना फेस-2
राम बाग निवासी अंकुर गौतम के टीईटी अंकपत्र फर्जी पाए गए हैं।
बीएसए
ने इन सभी 10 नवनियुक्त शिक्षकों को 28 सितंबर को सुनवाई में शामिल होने
के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन कोई भी शिक्षक सुनवाई में उपस्थित नहीं
हुआ।
इन सभी नवनियुक्त शिक्षकों को पुन: अंतिम मौका देते हुए आठ
अक्तूबर को सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। दैनिक समाचार
पत्रों में भी प्रकाशित करा दिया गया है। अंतिम अवसर में पक्ष न देने वाले
नवनियुक्त शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें